{"_id":"6aa5a79e30879113910c1b94","slug":"connections-of-defaulters-disconnected-case-registered-for-electricity-theft-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4995-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बकायेदारों के कनेक्शन काटे, बिजली चोरी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बकायेदारों के कनेक्शन काटे, बिजली चोरी पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
आंवला/रामनगर/बहेड़ी। बड़े बकायेदारों के खिलाफ विद्युत निगम का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। आंवला कस्बे में 25 बिजली कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी करते पाए गए 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि टीम ने आंवला कस्बे में बिजली चोरी करते हुए कई लोगों को पकड़ा। इनमें रामदास, देव कुमार, शुगर सिंह, मंगल सिंह, अमर सिंह, जमुना, चंद्रवती, शांति, महेंद्र पाल, केहर सिंह, अजय पाल, रुकुम सिंह, विजय कुमार, मेहंदी हसन और नरेश श्रीवास्तव शामिल हैं।
टीम ने राजपुर खुर्द, टांडा गौटिया, कल्लिया, देवपुर, पथरा और खड़गपुर जैसे गांवों में भी अभियान चलाया। वहीं, रामनगर क्षेत्र के चंदूपुरा शिवनगर गांव में जेई सतेंद्र कुमार सिंह और टीजी-2 जयंत यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बिल जमा नहीं करने पर 18 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
बहेड़ी कस्बे में उपखंड अधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन घरों में मीटर नहीं लगा मिला वहां मीटर लगाया गया। 53 उपभोक्ताओं ने मौके पर 5.5 लाख रुपये का बकाया जमा किया। बकाया न जमा करने वाले 46 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया।
एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि शत-प्रतिशत बिल वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में अभियान के दौरान 125 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। करीब 12.13 लाख रुपये की वसूली की गई। अभियान के दौरान बिजली चोरी के 25 मामलों में धारा 138-बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।