फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Connection cut for outstanding dues of Rs 3.25 lakh, another one given immediately

Bareilly News: 3.25 लाख बकाया पर काटा कनेक्शन, हाथोंहाथ दूसरा दे दिया

Sun, 31 May 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Connection cut for outstanding dues of Rs 3.25 lakh, another one given immediately
बरेली। विद्युत निगम के अभियंताओं की मिलीभगत से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें एक उपभोक्ता पर 3.25 लाख रुपये का बकाया होने पर कनेक्शन काटकर परिवार के दूसरे सदस्य के नाम पर कनेक्शन दे दिया गया। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर उपकेंद्र क्षेत्र के कुदेशिया पुल के पास रहने वाले विनय शर्मा के नाम दो किलोवाट का कनेक्शन था। उन पर 3.25 लाख रुपये का बकाया है। इसे जमा नहीं करने पर विद्युत निगम की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद शनिवार को कनेक्शन काट दिया गया। निगम के अधिकारियों ने कनेक्शन काटने की सूचना उपभोक्ता को दी और मीटर को स्टोर में रखवा दिया। आरोप है कि आनन-फानन में विनय के परिवार की संगीता शर्मा के नाम पर घर के गेट के पास निर्माण स्थल दिखाकर दूसरा कनेक्शन देकर मीटर लगा दिया गया। यह नया कनेक्शन अवर अभियंता राहुल श्रीवास्तव की आईडी से पास किया गया है। इससे अब पुराने बकाये की वसूली ठंडे बस्ते में चली जाएगी। विद्युत निगम की यह कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन




वर्जन

मैने मामले में अवर अभियंताओं से बातचीत की तो बताया गया कि परिसर अलग-अलग हैं। इस वजह से दूसरा कनेक्शन दिया गया। फिलहाल जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed