फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congressmen's outcry over broken law and order, police and harassment

Bareilly News: ध्वस्त कानून व्यवस्था और पुलिसिया, उत्पीड़न पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल

Thu, 19 Sep 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen's outcry over broken law and order, police and harassment
योगी सरकार पर कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। मंडल में ध्वस्त कानून व्यवस्था, पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को प्रांतीय आह्वान पर बरेली मंडल मुख्यालय पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ता जुलूस निकालकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को सौंपा।
सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने विचार साझा किए। फिर मंडलायुक्त कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने सैकड़ों की तादाद में अंदर प्रवेश कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की तब नोकझोंक शुरू हो गई। मंडलायुक्त मौजूद नहीं थी, लेकिन हंगामा होने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लिया। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए फिर धरना स्थल रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री संविधान की दुहाई देते हैं। इतनी संवेदनहीनता कि लोगों के घर गिराकर, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों को सड़क पर लाकर खुद को बुलडोजर बाबा कहते हैं। मंच से गोमती नगर लखनऊ की घटना को बतौर उदाहरण साझा किया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सुल्तानपुर सराफ लूटकांड का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार अपराधियों पर जाति देखकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अपराधी भाजपा में आकर अपराध मुक्त हो जाते हैं। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल हो चुकी है। इस दौरान दिनेश दद्दा, जुनैद हसन एडवोकेट, अजीत सिंह यादव, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, रजनी सिंह, केबी त्रिपाठी, बदायूं जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पीलीभीत जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, नवाब मुजाहिद खां आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed