फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congressmen from Bareilly metropolis will go to Wayanad to contest elections for Priyanka.

Bareilly News: प्रियंका को चुनाव लड़ाने वायनाड जाएंगे बरेली महानगर के कांग्रेसी

Tue, 05 Nov 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen from Bareilly metropolis will go to Wayanad to contest elections for Priyanka.
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी तीन नवंबर से वायनाड उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार फिर से शुरू करेंगी। वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भी चुनावी सभा संबोधित करेंगी। उनके इस चुनाव में बरेली से महानगर कमेटी के पदाधिकारी और अनुभवी कार्यकर्ता चुनाव के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात अजय शुक्ला ने सोमवार को स्टेशन रोड स्थित एक बरात घर में महानगर कमेटी की बैठक में कही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार उपचुनाव और चुनाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है इसलिए हर अनुभवी और निष्ठावान कार्यकर्ता को उपचुनाव में जिम्मेदारी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की रिक्त नौ सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, पार्षद जहीरूद्दीन उर्फ मुन्ना, उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महासचिव मुकेश वाल्मीकि, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी, महासचिव फिरोज खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed