फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congressmen fast unto death from today to install Nehru statue

Bareilly News: नेहरू प्रतिमा लगवाने के लिए कांग्रेसियों का आमरण अनशन आज से

Tue, 05 Nov 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen fast unto death from today to install Nehru statue
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे सुंदरीकरण के दौरान चौकी चौराहे से हटाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा फिर से लगवाने की मांग को लेकर कांग्रेसी आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर जानबूझकर विरासत पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को रामपुर गार्डन में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने आंदोलन की जानकारी दी। कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया के साथ वह भी चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क में आमरण अनशन पर बैठेंगे। कहा कि प्रतिमा फिर से न लगने को लेकर रोष है।
विज्ञापन

14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती है। उस दिन सभी माल्यार्पण करेंगे। ऐसे में यहां फिर से प्रतिमा स्थापित कराई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा की भाजपा सरकार के इशारे पर जानबूझकर प्रतिमा हटवाई गई। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हमारी विरासतों पर भाजपा सरकार लगातार हमले करती चली आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेसी हमारे पास आए थे। प्रतिमा के संबंध में बातचीत हुई है। उनकी सहमति पर ही चौराहे का सुंदरीकरण करवाया गया था। कार्यदायी संस्था को जल्द प्रतिमा लगाने के लिए कहा गया है। - उमेश गौतम, महापौर
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed