फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress to contest panchayat elections on farmers' issue: Shafi

कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर लड़ेगी पंचायत चुनाव: शफी

Sun, 04 Apr 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Congress to contest panchayat elections on farmers' issue: Shafi
बातचीत करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुप्रिया ने कहा- पंचायतीराज व्यवस्था कांग्रेस की देन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। छत्तीसगढ़ के श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर लड़ेगी। हालांकि आम जनता की समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाया जाएगा। शफी अहमद को पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बरेली का प्रभारी बना कर भेजा गया है। वह शनिवार को यहां नेहरू युवा केंद्र में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यहां चुनाव का माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। प्रत्याशियों में भी जोश और आत्मविश्वास है। इससे जाहिर है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। यहां आकर जो देखा है, उससे यह कह सकते हैं कि विधान सभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की वापसी होगी। मौजूदा भाजपा सरकार में पंचायतीराज की स्थिति बहुत खराब है। यहां अधिकारी राज चल रहा है। किसानों की बात करते हुए कहा कि जो कृषि कानून बने हैं वे किसानों के हित में नहीं है। किसान इसका जवाब पंचायत चुनाव के माध्यम से सरकार को देंगे। किसान और जन विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि देश में पंचायतीराज व्यवस्था कांग्रेस की देन है। आज महिलाएं इसी व्यवस्था के तहत मजबूत दिखाई दे रहीं हैं। जनता का जिस तेजी से कांग्रेस की ओर झुकाव बढ़ रहा है, उससे माहौल में परिवर्तन साफ दिखने लगा है। ऐसे लोग कांग्रेस के साथ आ रहे हैं जिनका जनता से सीधा जुड़ाव है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन कराना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों का चयन बेहद पारदर्शी तरीके से किया गया है। कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य के सभी 60 वार्डों से चुनाव लड़ रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, डॉ. मेहंदी हसन, राज शर्मा, मखदूम हुसैन, जिया उर रहमान, नाहिद सुल्ताना, डॉ. नीतू शर्मा, केके दीक्षित, विजय मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed