UP News: बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- विपक्षी दलों के वोट कटवा रहे भाजपा के लोग
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को बरेली में कहा कि भाजपा के लोग विपक्षी दलों के वोट घटवा रहे हैं और अपने वोट बढ़वा रहे हैं। भाजपा बीएलओ पर दबाव डाल कर हमारे वोट घटवाने को चुनाव मान रही है। भाजपा के संगठन में कोई मजबूती नहीं है, यह भावनाओं को भड़काती है। इनकी ताकत सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना है। जो असली मुद्दे हैं, उनके संबंध में इनके पास कोई जवाब नहीं होता है।
अजय राय ने कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के एसआईआर के लिए सरकार को कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए था। सरकार के दबाव से बीएलओ तनाव में हैं और उनकी मौत हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारी नगर, गाली नंबर 5 निवासी एमबी इंटर कॉलेज के दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के बेटे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। अजय अग्रवाल एसआईआर के कार्य में लगे थे। ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- UP News: तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी, कहा- भगवान राम में आस्था
'पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लोगों को पिलाया जा रहा जहरीला सिरप'
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों को जहरीला सिरप पिलाया जा रहा है, लेकिन कोई जवाब देने वाला नहीं है। कहा कि रूस के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनसे मिलने नहीं दिया गया। बेरोजगारी, महंगाई, डॉलर के सामने रुपये की ऐतिहासिक गिरावट, हवाई यात्रा की समस्या, विदेश नीति जैसे किसी भी मसले पर भाजपा की सरकार बात नहीं करना चाहती है। भाजपा को सिर्फ तानाशाही पसंद है।