फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress state president Ajay Rai said SIR workers are under mental pressure to cut the votes of BJP opponents

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- एसआईआर कर्मियों पर भाजपा विरोधियों के वोट काटने का मानसिक दबाव

Mon, 01 Dec 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Dec 2025 06:53 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने मृतक शिक्षक सर्वेश गंगवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि शिक्षक सर्वेश गंगवार की बीएलओ ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai said SIR workers are under mental pressure to cut the votes of BJP opponents
बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सहायक अध्यापक सर्वेश गंगवार की बीएलओ ड्यूटी के दौरान हुई मौत पर परिवार को सांत्वना देने सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कृष्णा होम्स स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसआईआर कर्मियों पर भाजपा विरोधी के वोट काटने का मानसिक दबाव बना हुआ है। लिहाजा, मानसिक दबाव में हार्ट अटैक पड़ना या आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं। बिजनौर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों में घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


अजय राय ने मृतक बीएलओ के जुड़वा बच्चे बेटे अयांश और बेटी अयाना को गोद में बिठाकर मृतक की भाभी शशिबाला और छोटे भाई से बातचीत की। बातचीत के बाद उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये सहायता राशि और छोटे भाई को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। बताया कि सहायक अध्यापक सर्वेश की पत्नी का निधन तीन माह पूर्व हो चुका है। बच्चे अनाथ हो गए हैं। सरकार ने अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। जिससे परिवार का भविष्य सुधर सके। अगर परिवार के लिए सरकार आगे नहीं आएगी तो कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


तीन से चार माह बढ़ाना चाहिए एसआईआर का समय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर में विपक्षियों के नाम काटने का वीडियो वायरल है। जो इस काम में सहयोग नहीं कर रहे उनका उत्पीड़न हो रहा है। सरकार को एसआईआर का वक्त कम से कम तीन से चार माह तक बढ़ाना चाहिए। ताकि मानसिक तनाव न रहे। कर्मी बेहतर तरीके से कार्य को कर सकें। इससे पूर्व भी यह प्रक्रिया हुई थी, तब ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल्दबाजी में लिया फैसला है। जो शिक्षक, लेखपाल और अन्य एसआईआर में जुटे कर्मियों के लिए जंजाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अभी तक आश्वासन मिला, पर सरकार पर भरोसा है...'
प्रदेश अध्यक्ष से बात करते हुए शशिबाला ने कहा कि अभी तक सिर्फ प्रशासन से आश्वासन ही मिला है। जिलाधिकारी घर आए और उन्होंने भरोसा दिया था कि बच्चों के चाचा को संविदा पर नौकरी दिलाएंगे। देवर नेट क्वालिफाई हैं इसलिए योग्यता अनुरूप सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। कहा कि सर्वेश के घर का 28 लाख रुपये ऋण बकाया है। पूरा परिवार बच्चों के साथ ही रहेगा।

Trending Videos

ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से हुई थी मौत
47 वर्षीय सर्वेश कुमार मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के थाना कटरा के गांव कसरत के निवासी थे। वह भोजीपुरा थाने के गांव कसरत के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे। 26 नवंबर को बीएलओ की ड्यूटी करते वक्त हार्टअटैक आया था, उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
झुमका चौराहा पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, प्रदेश अपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवालजिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा और युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पारस शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, अजय शुक्ला समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। मृतक बीएलओ के परिजन से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed