फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress-SP cornered by accusing them of nepotism

Bareilly News: परिवारवाद का आरोप लगाकर कांग्रेस-सपा को घेरा

Thu, 19 Sep 2024 05:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Congress-SP cornered by accusing them of nepotism
नवाबगंज फोटो 4 गुजारात के पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करतें विधायक व  अन्य
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
विज्ञापन

नवाबगंज। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाड़ी के नवाबगंज में प्रथम बार आगमन पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान पर जोर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद के आरोप लगाते हुए कहा कि जहां इन दलों में चाचा-भतीजा, मां-बेटे व बेटी पार्टी चला रहे हैं। वहीं, एक मात्र भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। हर बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत होगा।
विज्ञापन

कस्बे के एक वेंकट हाॅल में आयोजित पार्टी के सदस्यता अभियान में विधायक डॉ. एमपी आर्य, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार और भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री वीरपाल गंगवार, शुभलेश कुमार, प्रधान प्रेम शंकर गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed