फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress should not undermine any : Lewis

कांग्रेस को कमजोर न समझे कोई: लुईस

Fri, 19 Feb 2016 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress should not undermine any : Lewis
बरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी और पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि जो लोग कांग्रेस को कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं वे अपना नजरिया बदल लें। यही अकेली ऐसी पार्टी है तो सही मायने में फिरकापरस्त ताकतों से मुकाबला कर सकती है। बाकी दल तो गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला के आवास विकास स्थित आवास पर वह पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस फिर से मजबूती के साथ उभरेगी क्योंकि देश की जनता जान चुकी है कि नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा ने उसे केवल छला है।  यही स्थिति प्रदेश में सपा और बसपा की है। दोनों दल जनता को गुमराह करके वोट हासिल करते आए हैं।
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन करते हुए लुईस ने कहा कि जिन्होंने देश के विरोध में नारे लगाए, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन कोई निर्दोष जेल भेजा जाएगा तो उसका विरोध भी जरूरी हो जाता है।   महेश पंडित आदि कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 स्कूल खोलेगा डीपीएस वर्ल्ड फाउंडेशन
लुईस खुर्शीद डीपीएस वर्ल्ड फाउंडेशन की चेयरमैन भी हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन नए शैक्षिक सत्र से देश में 12 स्कूल खोलने जा रहा है। पहले चरण में नोएडा, पटना, अलवर, विदिशा जैसे महानगरों में ये स्कूल खोले जाएंगे। दूसरे चरण में अगले साल 50 से ज्यादा स्कूल खोलने की योजना है। इसमें बरेली शहर भी शामिल होगा। लुईस ने बताया कि फाउंडेशन के स्कूलों में बच्चों को वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिक तकनीकी के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी।  खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed