फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress is the only secular party - tauqeer

मिली हुई हैं सपा और भाजपा, सिर्फ कांग्रेस ही धर्मनिरपेक्ष -तौकीर

Wed, 19 Jan 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Congress is the only secular party - tauqeer
बरेली। आईएमसी (इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने सपा और भाजपा पर आपस में मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की एकमात्र पार्टी है जो धर्म निरपेक्षता की बात करती है।
विज्ञापन

लखनऊ में कांग्रेस को समर्थन का एलान कर मंगलवार को बरेली लौटे मौलाना तौकीर रजा खां ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह बड़े भाई की तरह उनके साथ हैं। हिंदू-मुसलमानों दोनों की जिम्मेदारी है कि प्रियंका गांधी के साथ खड़े हों क्योंकि वह आतंकवाद और नफरत के खिलाफ लड़ रही हैं। वह सच्ची सेक्युलर हैं। युवाओं की खासतौर पर जिम्मेदारी बनती है कि वे कांग्रेस का साथ दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और भाजपा का आपस में तालमेल है। प्रमाण यह है कि कुछ दिन पहले मुलायम सिंह यादव आरएसएस प्रमुख से मिलने गए थे। इसका संदेश यही है कि वह आरएसएस प्रमुख को यह समझाने गए थे कि जो काम योगी जी नहीं कर सके, वह उनका बेटा कर देगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के योगेश जौहरी, नाहिद सुल्ताना, सरवत हाशमी, राजेश कुमार और आईएमसी के डॉ. नफीस खान, मुनीर इदरीसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed