फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   congress

फोर्स देखकर सहमे ‘बदमाश’, अवैध स्टैंड पर तीन घंटे चली जेसीबी

Thu, 01 Aug 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
congress
बरेली। बदमाशों की दहशत बताकर मंगलवार को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने अवैध स्टैंड हटाने गई टीम बुधवार को मय फोर्स के पहुंची। स्टैंड संचालकों ने कार्रवाई का विरोध तो दर्ज कराया, लेकिन फोर्स की मौजूदगी के चलते कोई बड़ा हंगामा नहीं कर सके। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में चारों स्टैंड ध्वस्त कर दिए गए। दर्जनों वाहन जब्त किए गए जो संचालकों के लिखित माफीनामा पर छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने अवैध स्टैंड के संचालन में एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को पत्र लिखकर निगम कर्मियों की मिलीभगत की संभावना जताई थी। इस पर नगर आयुक्त ने टीम को स्टैंड हटाने के निर्देश दिए, लेकिन मौके पर पहुंची टीम बदमाशों की दहशत बताकर लौट आई और फोर्स की मांग की। बुधवार को फोर्स मिलने पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने चारों स्टैंड हटवाने पहुंची। स्टैंड संचालकों ने नगर निगम पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना टीम प्रभारी जयपाल पटेल ने अधिकारियों को दी। अधिकारियों की ओर से हर हाल में अवैध स्टैंड का सफाया करने के निर्देश मिलने पर टीम ने फोर्स की मदद से ध्वस्तीकरण शुरू किया तो हंगामा करने वाले बैकफुट पर आए। उन्होंने जरूरी सामान हटाने का समय मांगा। कुछ देर का मौका देने के बाद जेसीबी फिर चलने लगी। कई ठेले, खोमचे, खोखे ध्वस्त किए गए। स्टैंड संचालकों को दोबारा स्टैंड संचालन या अतिक्रमण किए जाने की सूचना पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


स्टैंड पर खड़े वाहन उठाए फिर छोड़े
अतिक्रमण हटाओ टीम ने चारों स्टैंड से करीब दो दर्जन बाइक जब्त कर लीं, जिस पर स्टैंड संचालक मसरूद्दीन, भारत कुमार, शिवचरन ने लिखित माफीनामा सौंपकर आगे से स्टैंड का संचालन नहीं करने की बात कही। माफीनामा मिलने पर टीम ने जब्त वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed