{"_id":"662c372f4cc373f80908cce7","slug":"confluence-of-devotion-and-power-welcomed-in-saffron-city-bareilly-news-c-4-vns1013-389693-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भक्ति-शक्ति का संगम, पीएम के स्वागत में केसरिया हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भक्ति-शक्ति का संगम, पीएम के स्वागत में केसरिया हुआ शहर
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम शहर पहुंचे तो उनकी अगवानी में सड़कों पर भक्ति और शक्ति का संगम हिलोरें मार रहा था। स्वयंवर बरातघर से शहीद पंकज अरोरा चौक तक जनसैलाब के बीच पीएम मोदी ने 1,200 मीटर का सफर 53 मिनट में पूरा किया। इस दौरान 14 स्थानों पर मंत्रोच्चार, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से उनका स्वागत किया गया। अबीर-गुलाल भी खूब उड़े। भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में पीएम की मौजूदगी में माहौल भक्तिमय ही रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला शाम 6.53 बजे राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बरातघर के सामने पहुंचा। यहां भगवा रंग में सजे वाहन पर पीएम मोदी हाथ में एलईडी लाइट वाले कमल के फूल के साथ सवार हुए तो पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार भी रोड शो में शामिल हुए।
पीएम मोदी का रथ जैसे ही आगे बढ़ा, वहां मौजूद लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री भी अपना चुनाव चिह्न दिखाकर लोगों का आभार प्रकट किया। श्री टीबरीनाथ सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय के बटुकों ने शंखनाद और स्वस्ति वाचन के जरिये उन्हें आशीर्वचन प्रदान किया। जगह-जगह सजे मंच पर शिव तांडव, डमरू दल और लोक संस्कृति की अलग-अलग विधाओं से पीएम का स्वागत किया गया। इस आतिथ्य से अभिभूत प्रधानमंत्री भी हल्की मुस्कान के साथ कभी हाथ में थामे कमल को हिलाकर तो कभी दोनों हाथ खोलकर लोगों का आभार प्रकट करते रहे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े जनसैलाब के बीच छतों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों डटे रहे। रोड शो के दौरान पीएम हर व्यक्ति से रूबरू होते हुए आगे बढ़े। पीएम को सामने देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति उस पल को कैमरे में कैद करने में जुटा रहा।
पीएम मोदी के रोड शो के लिए बाईं तरफ की सड़क को आरक्षित किया गया था। दायीं ओर की सड़क पर बैरिकेडिंग कर जनता लिए तैयार किया गया था। रोड शो में पीएम मोदी के काफिले के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला भी डटा रहा। छतों पर भी पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया था।