Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   conflict between barati and gharati over dancing of groom bride on dj in bareilly

दूल्हा-दुल्हन के डीजे पर डांस के दौरान भिड़े बराती-घराती, खाली हाथ लौटी बरात

Sun, 13 Dec 2020 10:14 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
conflict between barati and gharati over dancing of groom bride on dj in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके के एक बरातघर में जयमाला और दावत के बाद डीजे पर दूल्हा-दुल्हन के डांस के दौरान शराबी बरातियों के झगड़े से रंग में भंग पड़ गया। इस घटना से दूल्हा और दुल्हन पक्ष में इस कदर तल्खी बढ़ी कि दुल्हन पक्ष ने भांवर डालने से ही मना कर दिया और बरात लौटा दी। रविवार को थाने में दोनों पक्ष एक-दूसरे का सामान लौटाकर रिश्ता तोड़ लेंगे। 

विज्ञापन


इलाके के एक गांव के युवक की शादी कन्नौज की युवती से तय हुई थी। दोनों पक्ष आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं। एक रिश्तेदार ने ही बिचौलिये की भूमिका निभाकर रिश्ता तय कराया था। शुक्रवार रात तय कार्यक्रम के तहत लड़की पक्ष नरियावल स्थित बरातघर आ गया। बरात भी धूमधाम से वहां पहुंची। जयमाला भी पड़ गई। बराती दावत का आनंद ले रहे थे। इसी बीच दूल्हे के दोस्त दुल्हन के साथ उसे डीजे पर ले गए और डांस करने लगे। बरात के कुछ लड़के शराब पिए थे और फूहड़ तरीके से डांस कर रहे थे। 
विज्ञापन


बताते हैं कि दुल्हन के चचेरे भाइयों को उनका इस तरह डांस करना नागवार लगा। उन्होंने दूल्हे के मौसेरे भाइयों से डांस बंद कराने को कहा तो वे झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। उस वक्त तक बरात के ज्यादातर बड़े-बुजुर्ग खाना खाकर जा चुके थे। नशे में धुत नौजवान ही बचे थे, इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लड़की पक्ष की सूचना पर यूपी-112 और थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया पर लड़की वालों ने भांवर डालने से मना कर दिया। लड़की के पिता का तर्क था कि जब अभी से यह हाल है तो शादी के बाद उनकी बेटी को ज्यादा परेशानी हो सकती है। शनिवार सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शादी न करने का फैसला कर लिया। रविवार को रुपये और सामान लौटा देंगे।


कुछ लोगों ने नशे में झगड़ा करके लड़की और लड़का पक्ष के मन में खटास पैदा कर दी। काफी प्रयास के बाद भी लड़की वाले शादी करने को तैयार नहीं हुए। दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला कर लिया है। रविवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाया है। - अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बिथरी चैनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed