फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   condition of the whole family deteriorated after a lizard fell into fish curry

Bareilly News: रात में पकाई मछली, सबने मिलकर खाई, फिर हुआ कुछ ऐसा पूरे परिवार की हालत बिगड़ी

Thu, 29 Aug 2024 08:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 08:23 AM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में बुधवार रात खाना खाने के बाद राजमिस्त्री समेत उसके पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि खाने में छिपकली गिर गई थी। 

विज्ञापन
condition of the whole family deteriorated after a lizard fell into fish curry
पीड़ित परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में राज मिस्त्री के घर खाने में छिपकली गिरने से परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। बुधवार देर रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में सद्दाम ने बताया कि उनके भाई आबिद राज मिस्त्री हैं। बुधवार शाम को वह काम से लौटते वक्त मछली ले आए थे। रात में मछली बनाने के बाद परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया।
विज्ञापन


करीब घंटे भर बाद परिजनों की हालत बिगड़ी तो देखा कि बची हुई मछली में छिपकली की पूंछ पड़ी है। इसके बाद 35 वर्षीय आबिद, उनकी पत्नी मरियम, 11 साल के बेटे आरिश व 14 साल की बेटी सोनम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्दाम ने बताया कि बारिश आने से बिजली चली गई थी। तब सोनम ने मोबाइल की लाइट में मछली पकाई थी। शायद उसी समय छपकली मछली में गिर गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed