फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Conch Sound began with worship Uttarayani Fair Grounds

शंख ध्वनि के साथ हुई उत्तरायणी मेला ग्राउंड की पूजा 

Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Conch Sound began with worship Uttarayani Fair Grounds
Conch Sound began with worship Uttarayani Fair Grounds - फोटो : बरेली, अमर उजाला
उत्तरायणी मेले के लिए गुरुवार को बरेली क्लब ग्राउंड में भूमि पूजन कर इसकी शुरूआत कर दी गई। शंख ध्वनि से शुभ संकेत दिया गया। ग्राउंड में पंडाल की सजावट होने लगी है। इस बार मेले को और भव्य बनाने के साथ कैशलेश बनाने पर भी जोर रहेगा। 
विज्ञापन

उत्तरायणी जन कल्याण समिति की ओर से हुए भूमि पूजन में पंडित रमेश जोशी ने विधि विधान से पूजा कर हवन पाठ किया। जागेश्वर धाम, मां भगवती आदि देवी देवताओं का आह्वान किया गया। हवन पूजन के बाद समिति की बैठक भी हुई। महामंत्री देवेंद्र जोशी ने कहा कि 13, 14 और 15 जनवरी को टीम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी। अध्यक्ष एसएस बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय समाज अपने काम को अच्छे से अंजाम देते हैं। मेले की गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। मेले का लगाव बरेली से बढ़ गया है। पूजा में शंभूदत्त बेलवाल, गिरीशचंद्र पांडेय, प्रमोद बिष्ट, पीसी पाठक, मोहन जोशी, डीडी बेलवाल, एमडी पांडेय, डॉ. नवीन उप्रेती, नवीन चंद्र मिश्रा, माधवानंद तिवारी व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed