{"_id":"6906675dbcafd82d0509323d","slug":"computer-questions-troubled-the-candidates-bareilly-news-c-4-vns1074-757547-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के प्रश्नों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के प्रश्नों ने किया परेशान
Sun, 02 Nov 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की परीक्षा शनिवार को जिले में बनाएं गए 15 केंद्रों पर सफलतापूर्ण संपन्न हुई। हालांकि, परीक्षा में पंजीकृत 6960 परीक्षार्थियों में से 4048 अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में कंप्यूटर से संबंधित प्रश्नों की संख्या अधिक थी, जिसके कारण परेशानी हुई।
परीक्षा के प्रति अभ्यर्थियों की उत्साहहीनता देखने को मिली, जहां केवल 2912 अभ्यर्थियों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुबह नौ बजे से बायोमीट्रिक जांच और कड़ी पड़ताल के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्तों को मौके पर तैनात किया गया था। परीक्षा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई, जिसके तहत एसटीएफ और एलआईयू की टीमें भी अलर्ट मोड पर रहीं। बरेली कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसमें कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर कठिन था, खासकर कंप्यूटर से पूछे गए प्रश्नों को हल करने में सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं, कुछ अन्य ने इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए आसान और सरल सामान्य स्तर का बताया। गणित के प्रश्नों को हल करने में भी कुछ परीक्षार्थियों को समय लगने की शिकायत रही।
-- -- -- -- -- -
डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों मौलाना आजाद इंटर कालेज, श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज व श्री गुरु नानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित होती पाई गई। परीक्षा केंद्रों पर बनाएं गए सीसीटीवी व कंट्रोल रूम आदि के माध्यम से परीक्षा कक्षों का भी जायजा लिया गया तथा समस्त कैमरे संचालित अवस्था में पाए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के लिए निर्धारित नियमों का उचित प्रकार से अनुपालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- बातचीत
पेपर ओवरऑल ठीक था
- पेपर ओवरऑल ठीक था, लेकिन कंप्यूटर के प्रश्नों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। कुछ सवाल बहुत डीप नॉलेज पर आधारित थे। मुझे लगा कि कंप्यूटर का सेक्शन थोड़ा और सरल होना चाहिए था। - अभिषेक, शिकोहाबाद
कुछ प्रश्न छूट गए
मेरे हिसाब से पेपर का स्तर मध्यम से सरल था। जो लोग नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह आसान रहा होगा। बस, गणित के सेक्शन में थोड़ा समय ज्यादा लगा, जिसके कारण कुछ प्रश्न छूट गए। - शाहीन परवीन, मुरादाबाद
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी
सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी थी, सुबह अच्छे से जांच कर हमलोगों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। मेरे लिए जीके और हिंदी का सेक्शन काफी सरल था। रीजनिंग के कुछ प्रश्न टाइम टेकिंग थे, लेकिन कुल मिलाकर मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। - बलवंत वर्मा, फिरोजाबाद
परीक्षा सामान्य स्तर की थी
परीक्षा सामान्य स्तर की थी, लेकिन मेरा मानना है कि कंप्यूटर का वेटेज थोड़ा ज्यादा था। मैंने 90 प्रतिशत सवालों को आत्मविश्वास के साथ हल किया है। बस अब परिणाम का इंतजार है। - ब्रजेश कुमार, कासगंज