फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint to SSP on charge of talking obscenely about outpost in charge in Bareilly

'रात में थाने आ जाना': चौकी प्रभारी पर लगा अश्लील बातें करने का आरोप, दुष्कर्म पीड़िता ने की एसएसपी से शिकायत

Fri, 01 Dec 2023 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

बरेली में एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने चौकी प्रभारी पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत युवती ने एसएसपी दफ्तर में जाकर की है।

विज्ञापन
Complaint to SSP on charge of talking obscenely about outpost in charge in Bareilly
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़ित युवती ने बारादरी थाने की एक चौकी के प्रभारी पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। केस वापस न लेने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। इसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में की गई है। वहीं चौकी प्रभारी ने आरोपों को झूठा बताया है।

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसने एक महीने पहले मोहल्ला निवासी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना जगतपुर चौकी पुलिस कर रही है। जगतपुर चौकी प्रभारी और एक सिपाही रोज रात को सात बजे उसे चौकी बुलाकर अश्लील बातें करते हैं। रोज ऐसा होने से मोहल्ले वाले उन्हें शक की नजर से देखने लगे हैं। जब उन्होंने रोज चौकी आने से इन्कार किया तो उन पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार करने और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जांच का आदेश दिया गया है। चौकी प्रभारी ने सफाई दी है कि दुष्कर्म पीड़ित का आरोप गलत है। युवती घटनास्थल का नक्शा बनवाने में मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed