फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint on Twitter about the inquiry room of the bus stand being empty

Bareilly News: बस स्टैंड का पूछताछ कक्ष खाली होने की ट्विटर पर शिकायत

Sat, 01 Apr 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Complaint on Twitter about the inquiry room of the bus stand being empty
बरेली। परिवहन निगम रोडवेज के एमडी के आदेश के बाद बसों और बस स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है तब से शिकायतों की भरमार हो गई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चार शिकायतें ट्विटर के माध्यम से एमडी से की गई। इस पर एमडी ने एआरएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम सैम मैसी नाम के एक यात्री ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई कि सेटेलाइट बस स्टैंड का पूछताछ कक्ष खाली पड़ा है। मुख्यालय स्तर से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया तो रुहेलखंड डिपो के एआरएम की ओर से सफाई दी गई कि कर्मचारी शौचालय गया था। हालांकि, इसके कुछ देर बाद भी एआरएम ने ट्वीट किया गया कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक यात्री ने बरेली डिपो की बस में रामपुर से सवारियां न बैठाने की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर एआरएम ने चालक-परिचालक से वेतन से दो-दो सौ रुपये काटने संबंधी कार्रवाई का हवाला दिया। आयुष मिश्रा नाम के यूजर ने फर्स्ट एड बॉक्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई। बस स्टैंड और बसों में बदहाल यात्री सुविधाओं को लेकर रोजाना औसतन चार से पांच शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एआरएम रुहेलखंड डिपो योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ यात्रियों की ट्वीट पर शिकायतें आई थीं। इनमें पूछताछ को लेकर भी शिकायत थी। शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। पूछताछ कक्ष पर तैनात कर्मचारी उस समय शौचालय गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed