फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint of recovery in housing scheme, found false in investigation

Bareilly News: आवास योजना में वसूली की शिकायत, जांच में मिली झूठी

Tue, 11 Mar 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Complaint of recovery in housing scheme, found false in investigation
आंवला। नगरिया स्थित पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर रविवार को पहुंची दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने पीएम आवास योजना के तहत पालिका की टीम पर सर्वे के दौरान वसूली के आरोप लगाए थे, जो कि जांच में झूठी मिली।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि योजना का लाभ पाने के लिए उनके द्वारा आवेदन किए गए थे। परिवार में सदस्यों की संख्या ज्यादा होने व बेटों की शादी के बाद मकान में जगह तंग होने से घर में रहना मुश्किल हो रहा है। उनको दो मंजिल मकान बनाने के लिए इस योजना का पात्र माना जाए। इस मामले में पशुधन मंत्री के निर्देश पर ईओ जितेंद्र कुमार ने सोमवार को जब मामले की जांच की तो पाया कि इन 22 शिकायतकर्ता महिलाओं के द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार व बेबुनियाद है। क्योंकि इन महिलाओं के आवास पर अभी तक सर्वे टीम का सदस्य पहुंचा ही नहीं है। क्योंकि पिछले दिनों जिन आवेदनकर्ताओं का टीम ने सर्वे किया था। उस सूची में इन महिलाओं के नाम शामिल थे ही नहीं। संवाद
विज्ञापन

यहां बता दे कि पूर्व में आवास योजना में धांधली की शिकायतें मिलने पर इस बार पालिका की सर्वे टीम के साथ एसडीएम नहने राम व ईओ जितेंद्र कुमार ने खुद जाकर कई आवेदन कर्ताओं के भौतिक सत्यापन किए है। जिनमें आधे से ज्यादा आवेदनकर्ता अपात्र मिले थे। इसी कारण अपात्रों को पात्र बनाने वाले विचौलियों की दाल नहीं गल पा रही है। चर्चा कि मोटी कमाई के चक्कर में इन विचौलियो ने ही बडी संख्या में अपात्रों के आवेदन कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ हा कहना है योजना के तहत निरंतर आवेदनकर्ताओं के घर पहुंचकर सर्वे का काम जारी है। किसी भी व्यक्ति को कोई भी सुविधा शुल्क न दे अगर कोई मांगे तो उनको तत्काल सूचित करें। इसी से बिचौलियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed