Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint: 300 quintals of paddy weighed at the purchasing center at night, Deputy RMO took cognizance

शिकायत : रात में क्रय केंद्र पर 300 क्विंटल धान की तौल, डिप्टी आरएमओ ने लिया संज्ञान

Sun, 12 Oct 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint: 300 quintals of paddy weighed at the purchasing center at night, Deputy RMO took cognizance
बहेड़ी। कस्बे के मंडी यार्ड में लगे यूपीएसएस के धान खरीद केंद्र पर रात में राइस मिल से करीब 300 क्विंटल धान लाकर तौल कराकर अनियमितता बरतने का आरोप क्रय केंद्र प्रभारी पर लगा है। मंडी में लगे सीसी कैमरे में इसकी फुटेज कैद हो गई है। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को डिप्टी आरएमओ ने मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मंडी यार्ड में करीब 17 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन सबके बीच यूपीएसएस के धान खरीद केंद्र प्रभारी पर राइस मिल वालों से सीधा धान खरीदने का आरोप लगा है। किसान यूनियन के राजेश कुमार ने शिकायत कर बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद धान खरीद केंद्र बंद हो जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की रात को मंडी यार्ड से केंद्र प्रभारी ने नैनीताल रोड हाईवे किनारे एक नेता की राइस मिल में सरकारी कट्टे पहुंचवाए। ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर रात में मंडी के एक नंबर गेट से मंडी यार्ड में धान को गिराया गया। नमी वाला धान दिनभर यार्ड में पड़ा रहा और दोपहर से केंद्र प्रभारी ने तौल कर सरकारी खरीद कर डाली। संवाद
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने इसे अपना निजी धान बताया : इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी के अलावा डिप्टी आरएमओ से भी की गई है। मंडी के सीसी कैमरे में शुक्रवार की रात की धान आने की घटना कैद है। किसान यूनियन के राजेश कुमार का कहना है कि यह केंद्र प्रभारी करीब पांच खरीद केंद्रों पर कार्यरत है। उन्होंने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह उनका निजी धान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed