{"_id":"684c7e7974ab9073b409033c","slug":"complained-about-power-cuts-and-irregularities-in-housing-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1555-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली कटौती और आवास में धांधली की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली कटौती और आवास में धांधली की शिकायत की
विज्ञापन
मीरगंज। शीशगढ़ के लोगों ने क्षेत्र में बिजली संकट एवं प्रधानमंत्री आवासों में की गई धांधली की शिकायत बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रकाश गुप्ता ने बिजली संकट पर बात रखते हुए बताया कि क्षेत्र के लोग लगातार कम वोल्टेज ट्रिपिंग और घंटों बिजली कटौती से परेशान हैं।
जाफरपुर उपकेंद्र पर बिजली देवरनियां से रिछा से होकर मिलती है। करीब 50 किलोमीटर लंबी लाइन होने व बीच में दो बिजली उपकेंद्र संचालित होने के कारण शीशगढ़ से दुनका क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता बहेड़ी चमन प्रकाश को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है, जिस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया है कि एक महीने के भीतर जुनहाई से जाफरपुर की लाइन चालू हो जाएगी। ओवरलोड ट्रांसफार्मर को भी जल्द बदलने का कार्य किया जाएगा।
वसीम अकरम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कस्बे में बड़े स्तर पर धांधली की है, जिससे पात्र लोग इस योजना से वंचित है। सांसद ने घोटाले की जांच का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रामप्रकाश गुप्ता, डॉ. राम अवतार गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, सत्यपाल, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद