फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Company employee siphoned off Rs 72,837 from youth's account

Bareilly News: कंपनी कर्मचारी ने युवक के खाते से उड़ाए 72,837 रुपये

Tue, 21 Apr 2026 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Company employee siphoned off Rs 72,837 from youth's account
क्योलाड़िया। बरनाई केशौपुर निवासी शिव कुमार से धोखाधड़ी करके उनके के बैंक खाते से 72,837 रुपये उड़ा लिए गए। कंपनी के एक कर्मचारी ने युवक के खाते में अपना नंबर डालकर ऐसा किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरनाई केशौपुर निवासी शिव कुमार ने केक्यू सीट्स कंपनी को कंप्यूटर और फर्नीचर का सामान टेंडर के माध्यम से दिया था। कंपनी के कर्मचारी नागेंद्र कुमार मिश्रा ने शिव कुमार से उनकी जीमेल पोर्टल आईडी मांगी। आरोप है कि नागेंद्र ने फीड खोलकर लाभ दिलवाने का लालच देकर शिव कुमार से ओटीपी भी ले लिया। नागेंद्र ने इस आईडी का दुरुपयोग करते हुए शिव कुमार के बैंक खाते से उनका नंबर हटा दिया और अपना नंबर जोड़ लिया। एनसीसी और आयकर विभाग से आने वाले शिव कुमार के सरकारी भुगतान नागेंद्र के खाते में चले गए। कुल 72,837 रुपये खाते में आए थे।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की जानकारी होने पर शिव कुमार ने नागेंद्र कुमार मिश्रा से रुपये वापस मांगे। आरोपी ने चार दिनों तक टालमटोल किया और रुपये देने से इन्कार कर दिया। गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी भी दी। शिव कुमार ने एसपी को लिखित शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed