फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Companies from Maharashtra and Delhi will operate Sky Walk and Sanjay Community Pond.

Bareilly News: स्काई वॉक व संजय कम्युनिटी तालाब का महाराष्ट्र व दिल्ली की कंपनियां करेंगी संचालन

Wed, 13 Nov 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Companies from Maharashtra and Delhi will operate Sky Walk and Sanjay Community Pond.
बरेली। शहर में करोड़ों रुपये खर्च करके बनाए गए स्काई वॉक व संजय कम्युनिटी तालाब का संचालन करने के लिए महाराष्ट्र व दिल्ली की कंपनियां आगे आई हैं। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन कंपनियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया है। प्रस्तुतिकरण में कंपनियों ने स्काई वॉक पर 80 दुकानें खोले जाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

मंगलवार को 11 करोड़ रुपये की लागत से बने स्काई वॉक के संचालन के लिए महाराष्ट्र की तीन कंपनियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें आनंदी इंटरप्राइजेज, सिटी लॉजिस्टिक इंटरप्राइजेज और अर्पित इंटरप्राइजेज के अधिकारी शामिल हुए। कंपनियों ने बताया कि कैसे वह स्काई वॉक का संचालन करेंगी, उसमें खोली जाने वाली दुकानें कैसे चलेंगी? दुकानें खोलने के रेट क्या रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली की एक कंपनी ने संजय कम्युनिटी तालाब प्रोजेक्ट के संचालन को लेकर प्रजेंटेशन दिया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ के मुताबिक जो भी कंपनी शर्तों पर खरी उतरेगी, उसी को संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 15 साल का होगा अनुबंध
प्रस्ताव के अनुसार स्काई वॉक और संजय कम्युनिटी हॉल के तालाब (अमृत सरोवर) का संचालन 15 साल करने के लिए दिया जाएगा। इसमें मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी। हालांकि आरएफपी में एक या दो शर्तों पर एक कंपनी ने कुछ आपत्ति जताई है, इसको लेकर अधिकारियों ने मंथन करने को कहा है।



--

तीन कंपनियों ने स्काई वॉक और संजय कम्युनिटी तालाब के लिए एक कंपनी ने प्रस्तुतिकरण दिया है। अब संचालन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। शर्तों पर जो कंपनी खरी उतरेगी, उसे संचालन सौंपा जाएगा।
संजीव कुमार मौर्य, सीईओ बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed