{"_id":"68829e5b168cd34d5c02b996","slug":"communicable-disease-control-campaign-is-dying-at-the-doorstep-of-those-responsiblecommunicable-disease-control-campaign-is-dying-at-the-doorstep-of-those-responsible-bareilly-news-c-4-bly1015-689068-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिम्मेदारों की चौखट पर दम तोड़ रही संचारी रोग नियंत्रण मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिम्मेदारों की चौखट पर दम तोड़ रही संचारी रोग नियंत्रण मुहिम
विज्ञापन
बरेली। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण के तहत जलजनित और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम की कवायद में जुटे अधिकारियों के कार्यालय और आवास परिसर में ही मुहिम दम तोड़ रही है। बड़ी-बड़ी झाड़ियों में मच्छरों के पनपने का इंतजाम है। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हैं।
एडी हेल्थ कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ झाड़ियां हैं। ऐसे ही तीन सौ बेड अस्पताल की इमरजेंसी, आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, राजकीय निर्माण निगम कार्यालय, पार्किंग और पीछे की ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। आवासीय परिसर की ओर खाली मैदान में घनी झाड़ियां हैं। इनकी अब तक कटाई नहीं हुई।
इन्हीं झाड़ियों में राहगीर, इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज व तीमारदार समेत निवासी भी कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप हावी होने समेत संक्रमण की आशंका से इन्कार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
बता दें कि तीन सौ बेड अस्पताल परिसर में ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी रहते हैं। फिर भी सफाई न होने से मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल के मुताबिक नगर निगम ने सफाई कराई थी फिर झाड़ियां उग गई हैं। फिर से पत्र भेजकर सफाई कराई जाएगी। ब्यूरो