फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commissioner hands over investigation of fodder scam to CDO

Bareilly News: कमिश्नर ने चारा घोटाले की जांच सीडीओ को सौंपी

Sun, 28 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Commissioner hands over investigation of fodder scam to CDO
फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत की कान्हा गोशाला में चारा घोटाला का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। सभासद की शिकायत के बाद कमिश्नर ने सीडीओ को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के सभासद तसलीम उर्फ टिंकू ने कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि पशुओं के चारे के नाम पर चारे के नाम पर लाखों रुपये के सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से अगस्त माह तक पांच माह में 6,41,890 रुपये भूसा आदि का निकालकर बंदरबांट कर लिया गया, जबकि गोशाला में पशु नहीं बढ़े। इस तरह अक्तूबर माह में भी अनुचित तरीके से 3,22,039 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने कमिश्नर से टीएसी कमेटी गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed