फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commissioner arrived for Samadhan Diwas inspected the Tehsil office in Bareilly

बरेली: समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर, तहसील का किया निरीक्षण, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

Sat, 19 Sep 2026 05:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

बरेली की फरीदपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 69 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। कमिश्नर शंभू कुमार भी समाधान दिवस पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद तहसील का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Commissioner arrived for Samadhan Diwas inspected the Tehsil office in Bareilly
कमिश्नर ने किया तहसील का निरीक्षण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली की फरीदपुर तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने कुल 69 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से हल करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया।

विज्ञापन


कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पेशकार को दी हिदायत
समाधान दिवस के दौरान कमिश्नर शंभू कुमार अचानक तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने कुछ समय बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर ने तहसील परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट की न्यायिक पत्रावलियों की जांच की। 
विज्ञापन


तहसीलदार कोर्ट की पत्रावलियों के संबंध में जब कमिश्नर ने पेशकार से सवाल पूछे, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि, पेशकार की नई तैनाती होने की बात सामने आने पर कमिश्नर ने उसे कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के बाद उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारा न मिलने पर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने एकजुट होकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत करतौली, बेहरा, नगरिया कला, हरेला, पचौमी, ढंडूली और केसरपुर में सैलाब (बाढ़) तथा अत्यधिक बरसात के कारण हरा चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस कारण वे गौशाला संचालन में असमर्थ हैं। ग्राम प्रधानों ने मांग की है कि इन गौशालाओं का संचालन किसी एनजीओ या अन्य कार्यदायी संस्था के सुपुर्द किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमवीर गुर्जर रविंद्र, सिंह यादव, समेत तमाम प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed