फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commission agent accused of embezzlement, report filed

Bareilly News: कमीशन एजेंट पर गबन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Commission agent accused of embezzlement, report filed
बरेली। ऑटो सेल्स कंपनी के कमीशन एजेंट ने ग्राहकों से रुपये लेकर जमा नहीं किए। प्रबंधक ने गबन का आरोप लगाते हुए एजेंट के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रोवर ऑटो सेल्स एलएलपी के प्रबंधक ने कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि दीपावली के समय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मुरादाबाद पुलिस अकादमी निवासी अंकित सक्सेना को कमीशन सेल्स एजेंट के पद पर नियुक्त किया था। अंकित वर्तमान में सुभाषनगर के शांति विहार में रह रहा है। 14 नवंबर को कंपनी के दफ्तर में निमित नाम के ग्राहक ने कॉल की। ग्राहक ने गाड़ी की डिलीवरी के बारे में पूछा तो मामला सामने आया।
विज्ञापन

पता लगा कि अंकित ने निमित से 131000 रुपये झटक लिए। गीता पाल और अभिनव परमार नाम के ग्राहकों से भी अंकित ने 92 हजार और शकील से चार हजार रुपये झटक लिए। कुल 227000 रुपये अंकित ने ग्राहकों से लेकर कंपनी में जमा नहीं किए और यह रकम हड़प ली। मैनेजर ने आशंका जताई कि अन्य ग्राहकों से भी अंकित ने रुपये लिए होंगे। आरोप लगाया कि अंकित के साथ उसकी बहन साक्षी उर्फ प्राची भी गबन में शामिल है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed