फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commerce Tax Officer to explain GST

जीएसटी की बारीकियां समझाएंगे वाणिज्य कर अफसर

Mon, 03 Jul 2017 12:57 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 03 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Commerce Tax Officer to explain GST
Commerce Tax Officer to explain GST - फोटो : Commerce Tax Officer to explain GST
लगभग सभी बाजारों में जीएसटी को लेकर अफरातफरी मची हुई है। दूसरे दिन भी कारोबारियों ने पुराने हिसाब से माल बेचा। उनका कहना है कि वे अभी तक नयी कर प्रणाली समझ नहीं पाएं हैं। इसलिए वाणिज्य कर विभाग ने सभी तहसीलों में नोडल अफसर नामित कर दिए हैं। एडिशनल कमिश्नर एके गुप्ता ने जीएसटी संबंधी तकनीकी और अन्य समस्याओं को हल कराने के लिए बरेली मंडल में बीस नोडल अफसर नामित किए हैं। बाजारों में फैली अफरातफरी दूर कराने को रविवार के अवकाश में एडिशनल कमिश्नर ने सभी तहसीलों में वाणिज्य कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। 
विज्ञापन

बरेली जिला - एडिशनल कमिश्नर गुप्ता ने बताया कि बरेली जिला स्थित तहसीलों में सत्य प्रकाश गौड़ (सदर), अभिषेक चतुर्वेदी (आंवला), दिनेश सिंह (बहेड़ी), प्रतिभा निगम (फरीदपुर), नागेंद्र त्रिपाठी (मीरगंज), श्वेता सिंह (नवाबगंज) में नोडल अफसर नामित किए हैं। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि नामित अफसर व्यापारियों को जीएसटी हो रही परेशानी दूर कराएंगे और उन्हें तकनीकी जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन

बदायूं- अनिल अग्रवाल (बिसौली), नितिन कुलश्रेष्ठ (दातागंज), महेश चंद्र (सहसवान), राजकुमार गर्ग (बिल्सी)
पीलीभीत-  रामलाल (पूरनपुर), केपी केसरी (सदर), अमित मिश्रा (अमरिया), जितेंद्र गुप्ता (कलीनगर), चेतराम वर्मा (बीसलपुर)
शाहजहांपुर- रमेश वैश्य (जलालाबाद), डॉ. अनंतराम (सदर), अजीत सिंह (पुवायां), विशाल सिंह (तिलहर), संजीव कुमार (कलार)
सेवा केंद्र खुला
सेंट्रल एक्साइज कार्यालय में व्यापारियों की सुविधा के लिए सेवा केंद्र खोला गया है। कार्यालय समय में संबंधित और नए व्यापारी इस केंद्र पर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। सहायक आयुक्त मनोज प्रभाकर ने बताया कि कार्यालय परिसर में कोई भी व्यापारी पंजीकरण और माइग्रेशन आदि प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed