फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coming on the field in cold is a challenge, special caution is necessary for players

Bareilly News: ठंड में मैदान पर उतरना चुनौती, खिलाड़ियों के लिए विशेष सावधानी जरूरी

Fri, 02 Jan 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Coming on the field in cold is a challenge, special caution is necessary for players
तापमान गिरने से अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को हो सकती हैं समस्याएं
विज्ञापन


बरेली। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण खेल मैदानों पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के सामने कई तरह की मुश्किलें हो जाती हैं। ठंड के मौसम में शरीर की मांसपेशियां जल्दी जकड़ जाती हैं, इससे चोट लगने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए खेल कोच और विशेषज्ञ खिलाड़ियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।


कोच का कहना है कि सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवा अभ्यास में बाधा बनती है। ठंडी हवा सीधे फेफड़ों पर असर डालती है, इससे सांस लेने में परेशानी होती है और सहनशक्ति भी प्रभावित होती है। इसी वजह से कई खिलाड़ी अब धूप निकलने के बाद अभ्यास करना बेहतर मान रहे हैं।
विज्ञापन



सर्दियों में खानपान को लेकर लापरवाही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर डाल सकती है। इस मौसम में खिलाड़ियों को गर्म और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। दूध, सूप, दलिया, हरी सब्जियां और सूखे मेवे सर्दियों में खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियमित दिनचर्या को अपनाएं
मनोवैज्ञानिक केंद्र की काउंसलर यशिका वर्मा के अनुसार, सर्दियों में खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। ठंड और कोहरे के कारण अभ्यास के प्रति रुचि कम होने से, आत्मविश्वास और एकाग्रता पर असर पड़ता है। इस दौरान खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने और खुद को प्रेरित बनाए रखने की जरूरत होती है।

मैदान पर उतरने से पहले करें वार्मअप
फिटनेस विशेषज्ञ मुकेश कुमार के अनुसार, सर्दियों में बिना सही वार्मअप के अभ्यास करना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण मांसपेशियों की लचीलापन कम हो जाती है, ऐसे में दौड़, छलांग और तेज मूवमेंट वाले खेलों में खिंचाव की समस्या सामने आ जाती है। खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले कम से कम 15 से 20 मिनट वार्मअप और स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed