फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Come please... welcome to our hotel

Bareilly News: आइए प्लीज... हमारे होटल में आपका स्वागत है

Wed, 17 Sep 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Come please... welcome to our hotel
बरेली। आइए प्लीज... हमारे होटल में आपका स्वागत है। जी बताइए, मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं। यह नजारा था मंंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग का...। विभाग के छात्र-छात्राएं यह सीख और समझ रहे थे कि होटल के रिसेप्शन पर आने वाले मेहमानों का स्वागत कैसे करते हैं। कमरे की बुकिंग की प्रक्रिया को कैसे किया जाता है। इसके साथ ही मेहमान के ठहरने का अनुभव आरामदायक कैसे हो।
विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह अर्न व्हाइल यू लर्न मॉडल के जरिए अपने भविष्य को भी संवार रहे हैं। यह एक ऐसा अभिनव प्रयास है जो उन्हें सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए भी तैयार कर रहा है। वर्ष 2019 में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस पहल को शुरू किया था। इस पहल के तहत, विश्वविद्यालय ने अपने होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों को एक व्यावहारिक प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया है। उन्हें हॉस्पिटैलिटी के हर पहलू में पारंगत किया जा रहा है। इसमें फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग और भोज व पेय सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन



एमजेपीआरयू हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंशियल लर्निंग ग्रुप
इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एमजेपीआरयू हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंशियल लर्निंग ग्रुप का गठन है। इस समूह में आशुतोष कुमार झा, शिवम पटेल, सार्थक, हर्षित गंगवार, हर्षिता, देवांश, पाखी गुप्ता, अफ्शा आदि की टीम है। यह सदस्य पूरी तरह से विश्वविद्यालय के अतिथि गृह का प्रबंधन करते हैं। यह कोई साधारण ट्रेनिंग नहीं है, बल्कि एक वास्तविक कार्यस्थल है जहां विद्यार्थी अतिथि गृह की बुकिंग से लेकर मेहमानों के सत्कार तक, हर काम को संभालते हैं। यह उन्हें न केवल व्यावहारिक ज्ञान देता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। विभागाध्यक्ष प्रो. तुलिका सक्सेना ने बताया कि इस मॉडल के तहत विद्यार्थी विश्वविद्यालय में आने वाले अतिथियों की पूरी व्यवस्था देखते हैं। इसमें वह हाउसकीपिंग और भोजन-पेय सेवाओं का प्रबंधन करते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस काम के बदले उन्हें जेब खर्च के लिए पैसे भी दिए जाते हैं। यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है और पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का अवसर भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- विद्यार्थियों के लिए दोहरी सफलता

डॉ. हेमा वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए दोहरी सफलता लेकर आया है। एक तरफ उन्हें होटल मैनेजमेंट का सीधा और व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है, जो उनकी डिग्री को और भी मूल्यवान बनाता है। दूसरी तरफ, उन्हें अपने काम के लिए भुगतान भी मिल रहा है। यह सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदारी की भावना भी सिखाता है। वह सीखते हैं कि कैसे एक टीम के रूप में काम करना है और अतिथि सत्कार के उच्च मानकों को बनाए रखना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed