{"_id":"6602c5bc6d14b67a7c04ed2e","slug":"color-painted-on-child-of-other-community-and-stone-pelting-in-bareilly-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: दूसरे समुदाय के बच्चे पर डाला रंग, विरोध पर किया पथराव; दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: दूसरे समुदाय के बच्चे पर डाला रंग, विरोध पर किया पथराव; दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
Tue, 26 Mar 2024 06:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बरेली के किला थाना क्षेत्र में होली के दिन दूसरे समुदाय के बच्चे पर रंग डालने के बाद विवाद हो गया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ किला थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग में जेल भेजा है।
विज्ञापन
चौधरी तालाब निवासी रुखसाना के मुताबिक उनका बेटा अनस घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां कुछ लोग शराब के नशे में उनके बेटे पर रंग डालने आए। शोर सुनकर रुखसाना ने बाहर जाकर रंग डालने को मना किया तो युवकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव में अनस के माथे पर एक पत्थर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रुखसाना ने भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत चार लोगों को नामजद कर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ किला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
किला थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली। कुछ आरोपियों को पकड़कर बच्चे से उनका सामना कराया गया। इनमें से अनस ने एक आरोपी रफियाबाद निवासी विक्की को पहचान लिया। उसे फिलहाल शांतिभंग में जेल भेजा है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।