फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Collision between two wagon r car and bike over Shayamatganj bridge

शहामतगंज पुल के मोड़ पर भिड़ी दो वैगन आर कार और बाइक 

Mon, 22 Jan 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 22 Jan 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Collision between two wagon r car and bike over Shayamatganj bridge

शहामतगंज पुल के उद्घाटन के दूसरे दिन तेज रफ्तार दो वैगनआर कार और एक मोटर साइकिल में भिड़त होने के बाद व्यू कटर नहीं लगाने पर प्रशासन की किरकिरी होना शुरू हो गई है। पुल की किनारों से घरों की छत की अधिक दूरी नहीं होने से लोग फांदकर पुल पर आ जाते है। नया पुल होने की वजह से गाड़ियां भी अधिक गति से चल रही है। तेज गति से दौड़ रही गाड़ियों के अनियंत्रित होने से सोमवार को हादसा हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वैगनआर कार को नीचे उतारकर थाने में खड़ा किया है। रामपुर गार्डन निवासी सुधीर मदान अपने बहन किरण और स्वर्ण के साथ अपनी वैगनआर कार में डेलापीर की तरफ से आ रहे थे। विपरित दिशा से वैगनआर कार से खंडेलवाल कॉलेज के टीचर ओम पाल सिंह जा रहे थे। सुधीर ने पुल पर गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो सामने से आ रही ओमपाल की गाड़ी में भिड़ गए। वहीं बाइक सवार उर्मेंद्र पाल सिंह भी कार में जाकर भिड़ गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यू कटर नहीं होने से बाइक सवार पुल के नीचे भी गिर सकता था। 

विज्ञापन


गाड़ी हटने के बाद खुला जाम 
हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया। बारादरी पुलिस ने पहुंचकर एक कार को बारादरी थाने तो दूसरी को शहामतगंज चौकी पर खड़ा करा दिया। जिसके बाद पुल पर यातायात सामान्य हो सका। सुधीर मदान के मुताबिक उनकी बहनों को चोट आने के बाद निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed