{"_id":"6973c524c7d307d18909c604","slug":"collision-between-truck-and-tempo-on-haridwar-national-highway-four-passengers-injured-bareilly-news-c-121-1-lkh1003-152431-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ट्रक और टेंपो में टक्कर, चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ट्रक और टेंपो में टक्कर, चार यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम हुआ हादसा, गंभीर हालत में दो लोगों को किया गया रेफर
जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में रिछा तिराहे के पास ट्रक और टेंपो की की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा तफरी मची रही।
टेंपो सवारियों को लेकर पीलीभीत से अमरिया की ओर जा रहा था। इस दौरान रिछा तिराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें पीछे के हिस्से में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लाया गया। घायलों की पहचान पूरन लाल निवासी अमखेड़ा, चंपा देवी, मीरा देवी व ममता देवी के रूप में हुई। चिकित्सकों ने ममता देवी और पूरन लाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहानाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और अवैध टैक्सी स्टैंड हादसों का कारण बन रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद