{"_id":"6aee3625d28c99408a05c58b","slug":"collision-between-a-magic-vehicle-and-an-e-rickshaw-leaves-eight-students-injured-three-referred-to-another-hospital-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5369-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मैजिक वाहन से ई-रिक्शा में लगी टक्कर, आठ छात्र घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मैजिक वाहन से ई-रिक्शा में लगी टक्कर, आठ छात्र घायल, तीन रेफर
विज्ञापन
रामनगर। छात्रों को लेकर स्कूल जा रहे ई-रिक्शा में शुक्रवार सुबह रामनगर गोशाला के पास मैजिक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार आठ छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्कूल के शिक्षकों और पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। यहां से तीन छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में लिया है।
गांव लक्ष्मीपुर के छात्र दिलीप (10), माया (13), पवन (12), काजल (13), रजत (8), काजल (13), मधु (12) और गुंजन (14) रोजाना ई-रिक्शा से स्कूल जाते हैं। शुक्रवार सुबह सभी छात्र ई-रिक्शा से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर गोशाला के पास हादसा हो गया। इसमें आठों छात्र घायल हो गए। सूचना पर स्कूल के शिक्षक और पुलिस मौके पर पहुंच गए। शिक्षकों ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से तीन छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय के अनुसार, मामले में वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।