फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colleges get last chance to complete PG admission process

Bareilly News: कॉलेजों को मिला पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम मौका

Wed, 11 Sep 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Colleges get last chance to complete PG admission process
- 12 सितंबर तक बढ़ी पंजीकृत विद्यार्थियों का प्रवेश, सीट लॉक करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के अनुरोध पर परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब आखिरी मौका कुलसचिव ने दिया है। पंजीकृत विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश दर्ज कराने के लिए 12 सितंबर तक मौका मिला है।
विश्वविद्यालय के प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडेय के मुताबिक करीब 70 फीसदी से ज्यादा कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई कॉलेज ऐसे हैं जहां पर अभी प्रवेश चल रहे हैं। इसलिए पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रवेश दर्ज कराने के लिए तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रकरण का संज्ञान लेकर छात्रहित में तिथि अग्रसारित कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब कक्षाएं शुरू करने का समय आ रहा है। सत्र न पिछड़े इसलिए आगे तिथि नहीं बढ़ेगी। जो कॉलेज 12 सितंबर तक विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित नहीं कर सकेंगे, उन्हें आगे मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली कॉलेज में तेजी से पूरी कर रहे प्रक्रिया
प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने की अंतिम तिथि अब तक दस सितंबर थी। इसलिए मंगलवार को बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कतार रही। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक अब तक गणित, संस्कृत, सैन्य विज्ञान, स्टेटिस्टिक्स, जूलॉजी में प्रवेश अभी पूरे नहीं हो सके हैं। तिथि आगे बढ़ने के बाद अब तेजी से प्रवेश पूरा कराने का प्रयास है।
--
द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए समिति गठित
बरेली। बरेली कॉलेज के द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए प्राचार्य ओपी राय ने प्रवेश समिति गठित की है। जो क्रमवार तीसरे और पांचवे सेमेस्टर में प्रवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। द्वितीय वर्ष के लिए संस्कृत विभाग की प्रो. गीता शर्मा और तृतीय वर्ष के लिए उर्दू विभाग की डॉ. शैव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिन्हें तत्काल दायित्व संभालकर उसे सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश हैं। ब्यूरो
--
आज से भरे जाएंगे नर्सिंग के मुख्य, पूरक परीक्षा फार्म
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने बीएससी नर्सिंग की मुख्य और पूरक परीक्षा, पोस्ट बेसिक नर्सिंग की पूरक परीक्षा, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी की है। इसके तहत 11 सितंबर, बुधवार से पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म उपलब्ध होंगे। जिन्हें निर्धारित शुल्क समेत भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। कॉलेज की ओर से ऑनलाइन अप्रूवल की अंतिम तिथि 17 सितंबर है। ब्यूरो

--
छूटी शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान
खेलकूद परीक्षा के फार्म भरने शुरू
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने स्नातक, परास्नातक, बीएड, एमएड, बीएलएड आदि पाठ्यक्रमों की पूर्व में छूटी शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, खेलकूद के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 10 सितंबर, मंगलवार से पोर्टल पर फार्म उपलब्ध हो गए हैं। जिन्हें निर्धारित शुल्क के साथ भरकर ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। विभाग की ओर से आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अप्रूव करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed