फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   college manager shocked after seen electricity bill of Rs 13 lakh instead of 29 thousand in bareilly

Bareilly: विद्युत निगम ने 29 हजार की जगह भेजा 13 लाख रुपये का बिल, कॉलेज प्रबंधक के उड़े होश

Thu, 30 Mar 2023 03:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 03:09 PM IST
सार

एक मीटर रीडर ने बिल खत्म करने के नाम पर कॉलेज प्रबंधक से 20 हजार रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने उसे रुपये उन्हें न देकर सीधे बिल जमा किया। इस पर मीटर रीडर ने 15206 के स्थान उनकी कुल रीडिंग 152030 कर दी, जिसका बिल 13 लाख रुपये आया। 

विज्ञापन
college manager shocked after seen electricity bill of Rs 13 lakh instead of 29 thousand in bareilly
electricity bill - फोटो : iStock

विस्तार

बरेली में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कारनामे के चलते एक डिग्री कॉलेज का बिल 29,964 रुपये के स्थान पर 13,52,922 रुपये का आया। बिल देख कॉलेज के चेयरमैन के होश उड़ गए। विद्युत सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। पहले कर्मचारियों ने और फिर जेई ने बिल ठीक कराने का आश्वासन दिया तब वह शांत हुए। इस बीच मुख्यमंत्री, राज्यपाल व मुख्य अभियंता को लिखित शिकायत भेजी।

विज्ञापन


सीबीगंज के गांव खड़ौआ स्थित शिवज्ञान डिग्री कॉलेज के चेयरमैन शंकर लाल गंगवार के मुताबिक उनके कॉलेज में पांच किलोवाट का कनेक्शन है। 12 फरवरी को रीडिंग 15206 थी। बिल 49964 रुपये का था। उन्होंने एक मार्च को 20 हजार रुपये जमा किए और 29964 रुपये शेष थे। एक मीटर रीडर ने बिल खत्म करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने उसे रुपये उन्हें न देकर सीधे बिल जमा किया। 

विज्ञापन

जेई ने बिल सही कराने का दिया आश्वासन 

इससे नाराज मीटर रीडर ने 15206 के स्थान पर उनकी कुल रीडिंग 152030 कर दी। उनकी 25 मार्च को उनकी मीटर रीडिंग कुल 15399 के आसपास होनी चाहिए थी। वह बिल देखकर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। जेई ने उनके गलत बिल को शीघ्र ही सही कराकर भेजने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मीटर रीडर पर लगे आरोप की जांच की संस्तुति अधिशासी अभियंता की गई है। ताकि भविष्य में ऐसा न होने पाए। बिल ठीक करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed