{"_id":"68f00fdbf57cdcd2030f4dd2","slug":"college-going-girls-were-molested-the-molester-was-beaten-up-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105555-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॉलेज जा रहीं छात्राओं से छेड़खानी, शोहदे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॉलेज जा रहीं छात्राओं से छेड़खानी, शोहदे को पीटा
विज्ञापन
नवाबगंज। काॅलेज जा रहीं छात्राओं से दूसरे समुदाय के युवक ने रास्ता रोककर छेड़खानी कर दी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों के साथ छात्राओं ने मिलकर शोहदे को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर मिलने पर आरोपी युसूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ छात्राएं साइकिल से अपने काॅलेज जा रही थीं। आरोप है कि बीते दिन पड़ोसी गांव से एक शोहदा छात्राओं को देखकर अर्धनग्न होकर छेड़खानी करने लगा। इस बीच परेशान होकर छात्राओं ने काॅलेज जाने से मना कर दिया। बुधवार को छात्राएं डरी-सहमी काॅलेज जा रही थीं। वह जैसे ही एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची। उसी बीच शोहदे ने अर्धनग्न होकर छेड़खानी करने लगा। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों से छात्राओं ने शिकायत कर दी। बाद में छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शोहदे की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एक छात्रा के पिता ने आरोपी युसुफ के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के काॅलेज और स्कूल संचालकों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद