फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   colleague posted a girl obscene photo on WhatsApp status in Bareilly

Bareilly News: सहकर्मी ने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया युवती का अश्लील फोटो, आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी

Fri, 01 Aug 2025 06:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 06:58 PM IST
सार

बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी सहकर्मी युवती का फोटो एडिट कर व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगा दिया। उसके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी। 

विज्ञापन
colleague posted a girl obscene photo on WhatsApp status in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक शोरूम के कर्मचारी ने सहकर्मी युवती का फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया और अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगा लिया। फोटो वायरल होने पर युवती ने आरोपी व एक सहेली को नामजद कराते हुए सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक वाहन शोरूम में काम करते हैं। वहां आकाश पाल उसका सहकर्मी है। आकाश ने उसका एक फोटो अश्लील फोटो के साथ जोड़कर अपने व्हाट्सएप पर स्टेट्स पर लगा लिया। आकाश ने स्टेट्स पर उसके फोटो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी। उसे लोगों ने इस बारे में बताया तो वह दफ्तर पहुंची। वहां उसके साथ काम करने वालों ने स्टेट्स लगा होने की पुष्टि कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पत्नी के हत्यारोपी ओमसरन की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- एक को चुना... उसे या मुझे; अब खोला ये राज
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश उस वक्त वहां नहीं था। युवती ने उसे कॉल की तो आकाश ने सफाई दी कि उसका फोन टूट गया है। उसका व्हाट्सएप दूसरी सहकर्मी सिमरन के फोन में चल रहा है, शायद सिमरन ने उसे बदनाम करने के लिए ऐसा किया होगा। युवती ने सीबीगंज थाने में आकाश व सिमरन को भी नामजद कर रिपोर्ट लिखा दी, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed