{"_id":"5ff763ec8ebc3e327b7b74b9","slug":"cold-wave-knocked-again-temperature-dropped-by-two-degrees-bareilly-news-bly432835273","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर ने फिर दी दस्तक, दो डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर ने फिर दी दस्तक, दो डिग्री लुढ़का तापमान
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बुधवार देर रात घिर आए बादल, 0.6 मिलीमीटर हुई बारिश
विज्ञापन
बरेली। दिन में खिल रही धूप और देर रात हो रही हल्की बारिश से शीत लहर फिर दस्तक देने लगी है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। बुधवार देर रात बादल घिरने पर अनुकूल माहौल बना तो 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हवाओं में घुली सौ फीसदी नमी के चलते धूप खिली मगर पूरी तरह से राहत नहीं पहुंचा सकी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पछुआ हवा की आवाजाही से तापमान में स्थिरता नहीं आ पा रही है। बारिश होने से कोहरा भी छंट रहा है और आसमान साफ होने से तेज धूप खिल रही है। इसके असर से पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के सितम से लोगों को दिन में काफी राहत मिल रही है, लेकिन रात में ठिठुरन बढ़ रही है। उन्होंने करीब छह दिन तक सुबह और शाम हल्का कोहरा और दिन में धूप खिलने के आसार जताए हैं। पहाड़ों की ओर से सर्द हवाओं से हल्की ठिठुरन बरकरार रहने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 98 फीसदी रही।