फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold increases the amount of acid in the stomach, children and elderly people suffer from pain.

Bareilly News: ठंड बढ़ा रही पेट में एसिड की मात्रा, दर्द की चपेट में बच्चे-बुजुर्ग

Sat, 04 Jan 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cold increases the amount of acid in the stomach, children and elderly people suffer from pain.
बरेली। सप्ताहभर पहले धूप और अब कड़ाके की ठंड से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। लिहाजा, रक्त में हिस्टामाइन की मात्रा बढ़ने से इम्यूनिटी कम होने के चलते बच्चों और बुजुर्गों की पाचन क्रिया भी प्रभावित हो रही है। पेट में एसिड बढ़ने से दर्द की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन

सर्दियों में खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों में दर्द समेत अब पेट में दर्द, ऐंठन के मामले भी ओपीडी में पहुंचने लगे हैं। फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक तापमान में अचानक तेजी से बदलाव होने पर रक्त में हिस्टामाइन की मात्रा बढ़ती है। इसकी वजह से पेट में एसिड बढ़ने लगता है। खानपान में अनदेखी से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। लिवर में खिंचाव से उल्टी या पेट में विकार से दस्त की समस्या होती है। समय पर इलाज न मिले तो नोरोवायरस से आंतों में सूजन की आशंका रहती है। बताया कि शुक्रवार को ढाई सौ मरीजों में 80 को पेट संबंधी समस्या रही। बताया अधिकतम और न्यूनतम पारा में पांच डिग्री से कम अंतर होने पर पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए संतुलित आहार लेना चाहिए। ठंडा भोजन के बजाय हल्का गुनगुना कर खाएं। मौसमी सब्जी, फल का सेवन करना चाहिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed