फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold increases, rain again in a week

ठंड बढ़ी, हफ्ते भर में फिर बारिश के आसार

Tue, 17 Nov 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cold increases, rain again in a week
demo photo - फोटो : demo photo

रविवार को 7.1 एमएम दर्ज हुई बारिश, नमी 90 प्रतिशत से ज्यादा

विज्ञापन
बरेली। दिवाली के बाद रविवार देर रात तक हुई बारिश ने मौसम बदल दिया। हवा में नमी बढ़ी तो सोमवार को धूप के बावजूद ठंड का असर रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल आसमान साफ है और चटख धूप खिलेगी मगर कोहरा बढ़ेगा। उन्होंने अरब सागर की ओर से आगे बढ़ रहे बादलों के चलते करीब हफ्ते भर में एक बार फिर हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शनिवार को दिन भर चले पटाखों से उत्सर्जित गैसें वायुमंडल में फैली रहीं। जो बादलों के संपर्क में आईं और निम्न वायुदाब क्षेत्र बनते ही शहर में बारिश हुई। करीब सात एमएम तक हुई बारिश ने मौसम स्वच्छ बना दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर हवाओं की दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम बनी रहेगी तो तीन से चार दिन बाद फिर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद आसमान साफ होने से तापमान में भी हल्की बढ़त दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.9 डिग्री और एक डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed