{"_id":"659868faee71878aa40c2c30","slug":"cold-day-waiting-for-sunshine-the-wind-shivered-bareilly-news-c-4-bly1005-319003-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धूप के इंतजार में ठिठुरा दिन, हवा ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धूप के इंतजार में ठिठुरा दिन, हवा ने कंपकंपाया
विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड से फिलहाल निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेज हवा चलने या बारिश होने के बाद ही ठंड से निजात मिलने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को भी धूप नहीं निकली। दिनभर लोग ठिठुरते रहे। सर्द हवा कंपकंपी छुड़ाती रही।
मौसम विभाग के नए साल के पहले दिन गुनगुनी धूप हुई थी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ हावी हुआ तो शहर पर घने कोहरे की चादर बिछ गई। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ठिठुरन को और बढ़ा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दो दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि, तापमान में स्थिरता रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.0 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सौ फीसदी और सुबह-शाम दृश्यता 50 मीटर से कम रहेगी।