फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coast illuminated with 5100 lamps

Bareilly News: 5100 दीपों से जगमग हुआ तट

Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Coast illuminated with 5100 lamps
बरेली। मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी व महिला कल्याण समिति ने संयुक्त रूप से 5125 दीप प्रज्ज्वलित कर रामगंगा तट पर देव दीपावली मनाई। साथ ही, गंगा जी की महाआरती की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संस्था के अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सीएल शर्मा, नीरज शर्मा, मोहम्मद नबी, अनुपम कपूर, राकेश कुमार अग्रवाल, दिनेश गोयल, देवेंद्र खंडेलवाल ने किया। अध्यक्षता डॉ. महेंद्र सिंह बासु ने की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर गोविंद मौर्य रहे। संस्था की ओर से अतिथियों को गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से नवाजा गथा। इस दौरान महंत अजय शर्मा, विशेष कुमार, कनिष्क शर्मा, अखिलेश शर्मा, राकेश चौहान, अजय राज सिंह, कौशल सिंह, अरुण चौहान आदि उपस्थित रहे। मेले के दौरान स्काउट-गाइड ने लोगों की मदद की। संवाद
विज्ञापन


सीता रसोई ने किया वस्त्र वितरण
सीता रसोई परिवार की ओर से चौबारी मेले में वस्त्र वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। इस शिविर में लगभग दो ट्रक कपड़ा, जूते, चप्पल, क्राकरी, खिलौने बांटे गए। लोगों में खिचड़ी का वितरण भी किया गया। सीता रसोई के अशोक गुप्ता, राजीव सक्सेना, पंकज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, नरेश भाटिया, दीपक राज शर्मा, संतोष अग्रवाल ने शिविर में सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed