फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CO surrounded on extortion charges, investigation started

Bareilly News: वसूली के आरोप में सीओ मीरगंज घिरीं, जांच शुरू

Sat, 15 Jun 2024 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
CO surrounded on extortion charges, investigation started
बरेली। वसूली के आरोप में घिरी मीरगंज सीओ दीपशिखा के खिलाफ एसपी साउथ ने जांच शुरू कर दी है। बयान दर्ज कराने पीड़ित शुक्रवार को नहीं पहुंच सका। सूत्रों के मुताबिक उसके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव तिलमास निवासी रिफाकत अली ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर बताया था कि नियमानुसार काम कराने के बाद भी उनके ईंट भट्ठे से सीओ दीपशिखा अहिवरन ने ट्रैक्टर और जेसीबी थाने ले जाकर सीज कर दी है। इससे पहले सीओ ने उनसे दो लाख रुपये देने का दबाव बनाया था। उन्होंने वैध कागजात दिखाए पर वह नहीं मानीं। मामले की जांच एसपी दक्षिणी मानुष पारीक को मिली है, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शिकायतकर्ता रिफाकत अली पर शिकायत वापस लेने का दबाव पड़ रहा है तो वह शुक्रवार को बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। मीडिया को दिए बयान में सीओ ने कहा है कि एसडीएम की जानकारी में कार्रवाई की गई है। नियमानुसार भी खनन जैसे मामले में पुलिस बिना प्रशासनिक और खनन विभाग के अफसरों की मौजूदगी के कार्रवाई नहीं कर सकती। इधर, सूत्रों के मुताबिक सीओ ने वाहनों को सीज करने के बाद एसडीएम को अधूरी जानकारी दी थी। एसडीएम ने उनसे ये भी पूछा कि वह कहें तो आ जाएं पर सीओ ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पर आरोप लगने के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बृहस्पतिवार रात को ही जिले के सभी सीओ की बैठक बुलाकर कार्यप्रणाली में सुधार का निर्देश दिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी पर आरोप या शिकायत सही पाई जाएगी तो उसके खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed