फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bollywood actress Disha Patani's father Jagdish Patani found corona positive

बरेली: अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी कोरोना संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 01:27 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Disha Patani's father Jagdish Patani found corona positive
दिशा पटानी - फोटो : अमर उजाला
करीब सप्ताह भर पहले लखनऊ से ट्रांसफार्मर घोटाले की जांच करके बरेली आई टीम के दो वरिष्ठ अफसरों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद पावर कॉरपोरेशन को जोनल कार्यालय में पहले से छाई दहशत बुधवार को तब और बढ़ गई जब यहां भी 10 लोग संक्रमण की चपेट में पाए गए। 
विज्ञापन


संक्रमितों में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी भी शामिल हैं, जो जोनल कार्यालय में बतौर सीओ विजिलेंस तैनात हैं। जोन मुख्यालय के सभी कार्यालय इसके बाद रविवार तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन के स्टोर से किसानों के नाम ट्रांसफार्मरों को आवंटित कर दलालों के सुपुर्द कर देने के कई मामले सामने आने के बाद 30 जुलाई को शासन के निर्देश पर लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम यहां जांच करने पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन तक चली जांच के दौरान यह टीम जोनल चीफ इंजीनियर तारिक मतीन समेत कई अफसरों के संपर्क में आई थी। स्टाफ के कई लोगों के बयान भी टीम में शामिल अधिकारियों ने लिए थे। जांच पूरी करने के लिए लखनऊ पहुंचने के बाद अगले ही दिन टीम इंचार्ज चीफ इंजीनियर एके पाठक और उनके सहयोगी एसई संजय श्रीवास्तव को कोरोना संक्रमित पाया गया। 

इसके बाद बरेली के जोनल कार्यालय से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम ही जोनल कार्यालय के कई लोगों ने कॉरपोरेट लैब में कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें एक एसडीओ समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए थे।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन भेजकर कई और लोगों की जांच कराई। इसमें भी सीओ विजिलेंस के पद पर तैनात बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी समेत स्टाफ के सात लोग पॉजिटिव पाए गए। 

10 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद जोनल कार्यालय में अब भारी दहशत का माहौल है। एसई ग्रामीण एसटी जलील ने कोरोना के मामले पाए जाने के बाद सर्किल और एक्सईएन कार्यालय बंद कराकर इसकी सूचना डीएम कार्यालय को दे दी है। 

एसई ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन के लिए कार्यालय बंद कराए गए हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है। लिहाजा रविवार तक जोनल दफ्तर में कामकाज बंद रहेगा।
 

 

जांच कराने से भागे जोनल कार्यालय के कई कर्मचारी, चीफ इंजीनियर छुट्टी से नहीं लौटे
विभागीय सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारियों ने जोनल कार्यालय के सभी लोगों को अपना कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया था, लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एमएमयू वैन सैंपल लेने पहुंची तो कई लोग जांच कराने से बचने के लिए खिसक लिए। 

एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर ने सबसे पहले जांच कराई। चीफ इंजीनियर तारिक मतीन बकरीद से पहले अवकाश पर चले गए थे जो अभी तक नहीं लौटे है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद पूरे दिन जोनल कार्यालय में कामकाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed