{"_id":"666d500952a0a99d6706208b","slug":"co-deepshikha-trapped-on-extortion-charges-in-bareilly-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : वसूली के आरोप में घिरीं सीओ दीपशिखा, एसएसपी ने एसपी साउथ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : वसूली के आरोप में घिरीं सीओ दीपशिखा, एसएसपी ने एसपी साउथ को सौंपी जांच
Sat, 15 Jun 2024 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:56 PM IST
सार
गनी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के मालिक रिफाकत अली ने सीओ मीरगंज पर रिश्वत मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर एसपी साउथ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में ईंट भट्ठे के मालिक ने सीओ मीरगंज दीपशिखा पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने और रुपये न देने पर ट्रैक्टर व जेसीबी अवैध खनन में सीज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने एसपी साउथ मानुष पारीक को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
तिलमास गांव निवासी रिफाकत अली गनी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। बुधवार को उनके भट्ठे पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर ईंटें बनाई जा रही थीं। आरोप है कि तभी सीओ वहां पहुंचीं और काम कर रहे मजदूरों को धमकाने लगीं। मजदूरों ने रिफाकत अली को मोबाइल फोन पर सूचना दी। रिफाकत जेसीबी और ट्रैक्टर के कागज लेकर मौके पर पहुंचे और सीओ को दिखाए। सीओ ने कागज देखने से मना कर दिया और थाने आने को कहा।
विज्ञापन
आरोप: सीओ ने दी थी धमकी
रिफाकत के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हम सरकार को रायल्टी और जीएसटी देते हैं और भट्ठे पर चल रहे ट्रैक्टर व जेसीबी भी नियम के अनुसार वैध हैं। आरोप है कि सीओ ने ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। रिफाकत ने इतने रुपये देने से मना कर दिया तो कहा कि दोनों वाहनों को खनन में सीज करूंगी तो अदालत में रुपये देते फिरोगे। रिफाकत के इन्कार पर ट्रैक्टर और जेसीबी थाने ले जाकर एमबी एक्ट और खनन के आरोप में सीज कर दीं।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ ने नकारे आरोप
सीओ दीपशिखा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रैक्टर और जेसीबी को सीज किया गया है, मामला एसडीएम की जानकारी में भी है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसपी साउथ मानुष पारीक को जांच सौंपी गई है।
सीओ दीपशिखा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रैक्टर और जेसीबी को सीज किया गया है, मामला एसडीएम की जानकारी में भी है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसपी साउथ मानुष पारीक को जांच सौंपी गई है।