{"_id":"590e23094f1c1b9952441172","slug":"co-and-inspector-walk-bjp-one-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ और इंस्पेक्टर ने भाजपाइयों को डेढ़ घंटे टहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ और इंस्पेक्टर ने भाजपाइयों को डेढ़ घंटे टहलाया
बरेली।
Updated Sun, 07 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीओ और इंस्पेक्टर ने भाजपाइयों को डेढ़ घंटे टहलाया
- फोटो : सीओ और इंस्पेक्टर ने भाजपाइयों को डेढ़ घंटे टहलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराने गए भाजपाइयों को सीओ इंदु प्रभा और इंस्पेक्टर संजय सिंह ने व्यस्तता के नाम पर थाने में डेढ़ घंटे इंतजार कराया। भाजपाई तहरीर लिए घूमते रहे। कांस्टेबिल तक ने बात नहीं की तो जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर को सूचना दी गई। जब सीओ ने उनसे भी बात नहीं की तो भाजपाइयों ने एसएसपी से शिकायत की। सीओ को एसएसपी ने फटकार लगाई। तब कार्रवाई हुई। भोजीपुरा ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल की हांडा सिटी कार में उनकी बहन सपना पटेल, बेटी वर्षा पटेल और बेटा रितिक पटेल शाम करीब पांच बजे शहर आ रहे थे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सामने रेता बजरी भरी ट्रैक्टर ट्राली से कार का एक्सीडेंट हो गया। बेटे और बहन को चोट भी आई। सूचना पर योगेश पटेल, पवन शर्मा, अंकिल शुक्ला, दिगंबर पटेल, संजीव शर्मा, चंचल गंगवार, प्रदीप पुष्कर आदि भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। वह ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बारादरी थाने ले गए। सीओ इंदु प्रभा इंस्पेक्टर संजय सिंह के साथ विवेचनाओं की समीक्षा कर रही थीं। भाजपाइयों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। सीओ और इंस्पेक्टर ने डेढ़ घंटे तक किसी से कोई बात नहीं की। जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सिंह के साथ थाने पहुंचे। सीओ ने उनको भी तवज्जो नहीं दी। नाराज भाजपाई सीधे एसएसपी बंगले पहुंचे और सीओ इंस्पेक्टर के खराब व्यवहार पर नाराजगी जताई। एसएसपी ने सीओ और इंस्पेक्टर को फटकार लगाई।
हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सीओ और इंस्पेक्टर ने डेढ़ घंटे तक थाने में रोके रखा। हमें मजबूरन एसएसपी से शिकायत करनी पड़ी। जब हमारे साथ पुलिस का ये रवैया है तो आम जनता का क्या होगा। हम कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी। रवींद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा