फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM's directive proves ineffective; 774 projects worth 3,152 crore await approval.

Bareilly News: सीएम का निर्देश भी बेअसर, 3152 करोड़ की 774 परियोजनाओं को मंजूरी का इंतजार

Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
CM's directive proves ineffective; 774 projects worth 3,152 crore await approval.
बरेली। जिले के विकास से जुड़ीं 3152 करोड़ रुपये लागत की 774 परियोजनाओं को मंजूरी का इंतजार है। सर्किट हाउस में 30 जून को हुई समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए उनके समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए थे। प्रदेश स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में 15 जुलाई तक प्रशासनिक स्वीकृति, 15 अगस्त तक शिलान्यास व 15 नवंबर तक लोकार्पण की समय सीमा निर्धारित की थी। इसके बावजूद प्रस्तावों को अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जिले के विधायकों, सांसदों, एमएलसी की तरफ से दिए गए प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल करते हुए पीडब्ल्यूडी ने सीएम के समक्ष पेश किया था। उनकी स्वीकृति पर इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भेज दिया गया। सीएम की ओर से निर्धारित स्वीकृति की समय सीमा बीत गई, लेकिन कार्ययोजना को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

ये काम हैं प्रस्तावित
- बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 546 करोड़ रुपये लागत के 208 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें 170 सड़कों का नवनिर्माण, तीन का चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण, 27 पुल, तीन हेलीपैड व सड़क सुरक्षा के पांच कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये लागत के 77 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 68 सड़कों का नव निर्माण, एक का चौड़ीकरण और आठ पुल शामिल हैं।
- नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में 450 करोड़ रुपये लागत के 103 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 86 सड़कों का नव निर्माण, पांच का चौड़ीकरण, आठ पुल, दो हेलीपैड और सड़क सुरक्षा के दो कार्य शामिल हैं।
- बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में 240 करोड़ रुपये लागत के 104 कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें 92 सड़कों का नव निर्माण, एक का चौड़ीकरण, तीन पुल और सड़क सुरक्षा के आठ कार्य शामिल हैं।

- बरेली विधानसभा क्षेत्र में 312 करोड़ रुपये लागत के 26 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 12 सड़कों का नव निर्माण, नौ पुल, दो हेलीपैड और सड़क सुरक्षा के तीन कार्य शामिल हैं।
- बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में 158 करोड़ रुपये की लागत से 15 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें पांच सड़कों का नव निर्माण, तीन पुल, छह भवन निर्माण और सड़क सुरक्षा का एक कार्य शामिल है।
- मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में 457 करोड़ रुपये की लागत से 114 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 93 सड़कों का नव निर्माण, पांच का चौड़ीकरण, नौ पुल, दो हेलीपैड व सड़क सुरक्षा के पांच कार्य शामिल हैं।
- फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में 357 करोड़ रुपये की लागत से 70 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 53 सड़कों का नव निर्माण, दो का चौड़ीकरण, 10 पुल, दो हेलीपैड व सड़क सुरक्षा से जुड़े तीन कार्य शामिल हैं।
- आंवला विधानसभा क्षेत्र में 476 करोड़ रुपये की लागत से 55 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 45 सड़कों का नव निर्माण, एक का चौड़ीकरण, एक बाइपास व फ्लाईओवर, एक पुल, चार हेलीपैड व सड़क सुरक्षा से जुड़े तीन कार्य शामिल हैं।


वर्जन
जनप्रतिनिधियों की तरफ से दिए प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल कर स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा गया है, पर अभी मंजूरी नहीं मिली है। कुछ पुराने कार्यो के भी प्रस्ताव गए थे, जिनकी मंजूरी मिल सकती है। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed