फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CMO has been costly to fake steno Dbangi

सीएमओ के फर्जी स्टेनो को महंगी पड़ गई दबंगई

Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
CMO has been costly to fake steno Dbangi
CMO has been costly to fake steno Dbangi - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अपने को सीएमओ का स्टेनो बताकर सुभाषनगर में दिनकर पैथालॉजी सेंटर के कागजात चेक कर फोटोग्राफी करने वाले युवक को रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। यूपी 100 ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

सर्वोदय नगर के प्रदीप कुमार की बदायूं रोड पर दिनकर पैथॉलाजी है। मंगलवार अपराह्न तीन बजे दो युवक बाइक से वहां आए। एक ने खुद को सीएमओ का स्टेनो बताया। इसके बाद दोनों ने पैथॉलाजी सेंटर के पंजीकरण के कागजात मांग लिए। एक युवक फोटोग्राफी भी करने लगा। मना करने पर सेंटर सील करवाने की धमकी दे दी। इसी दौरान डॉ. एचके दिनकर, डॉ. कुलदीप आदि सेंटर पर पर आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और सीएमओ के स्टेनो से फोन पर जानकारी मांगी तो उन्होंने इस नाम का कोई भी कर्मचारी न होने की बात कही। इस पर यूपी 100 पर सूचना दी गई तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अविनेश निवासी बिहारीपुर बताया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर अतुल प्रधान ने बताया कि प्रदीप की तहरीर पर अविनेश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


मैं ब्लड टेस्ट कराने गया था
अविनेश का कहना है कि वह करगैना में स्थित गैस एजेंसी पर गैस लेने जा रहा था। इसी दौरान बीच में पैथॉलाजी सेंटर देख वह अपना ब्लड टेस्ट कराने को रुक गया। पैथॉलाजी सेंटर में पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था। इस पर यहां मौजूद तीन युवकों से उसने पंजीकरण के बारे में पूछ लिया और डॉक्टर के बारे में जानकारी की। बस इतनी सी ही बात पर उसे फंसा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed